18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल इतिहास में स्ट्राइक रेट के मामले में टॉप-5 में वेस्टइंडीज मूल के तीन क्रिकेटरों का कब्जा

नई दिल्ली ,25अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट जो इस सीजन में विराट कोहली के साथ टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे हैं, वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। अगर हम उन बल्लेबाजों की बात करें जो आईपीएल में बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाते हैं तो इसमें टॉप-5 में विराट कोहली का नाम नहीं है और न ही किसी भारतीय बल्लेबाज का नाम है। टॉप-5 में वेस्टइंडीज मूल के तीन क्रिकेटर हैं जो वर्तमान में इस सीजन में विभिन्न टीमों के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। चलिए आपको बारी-बारी से उनके बारे में बताते हैं।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में बल्लेबाज फिल साल्ट नंबर-1 पर हैं। हालांकि, साल्ट ने आईपीएल में अभी ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। फिल साल्ट 30 मैच की 30 पारियों में 892 रन बनाए हैं। साल्ट का स्ट्राइक रेट 173.54 है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज मूल के क्रिकेटर आंद्रे रसेल हैं जो वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। रसेल ने 135 मैचों की 11 पारियों में 2539 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 173.19 है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया मूल के क्रिकेटर ट्रेविस हेड हैं, जिन्होंने आईपीएल के 33 मैच की 33 पारियों में 1014 रन बनाए। हेड का 171.28 स्ट्राइक रेट है।

चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज मूल के क्रिकेटर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 85 मैच की 82 पारियों में 2146 रन बनाए। पूरन का स्ट्राइक रेट 168.44 है। पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज मूल के क्रिकेटर सुनील नारायण हैं, जिन्होंने 184 मैच की 117 पारियों में 1681 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 166.76 रहा है। बता दें कि आईपीएल 2025 लगभग अपना आधा सफर पूरा कर चुका है और प्लेऑफ की रेस तेज हो गई है। अंक तालिका पर नजर डाले तो पहले पायदान 12 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस की मौजूदगी है। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों के साथ है। तीसरे नंबर पर 10 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस है और चौथे नंबर पर 10 अंकों के साथ आरसीबी है।

अन्य ख़बरें

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

Leave a Comment