19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
खेल

बिहार सरकार आईपीएल में इतिहास रचने वाले वैभव को 10 लाख रुपए की सम्मान राशि देगी

Vaibhav Suryavanshi, 29 अप्रैल। आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को राज्य सरकार 10 लाख रुपए की सम्मान राशि देगी। इसकी घोषणा मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। आईपीएल में इतिहास रचने वाले वैभव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व है। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें।”

मुख्यमंत्री ने वैभव से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वैभव ने मुख्यमंत्री से 12 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी वैभव को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार के वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में असाधारण प्रदर्शन और प्रतिभा को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि घोषित की है। सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वैभव को फिर एक बार बधाई एवं शुभकामनाएं। वैभव पर हर बिहारी को गर्व है। एनडीए सरकार खिलाड़ियों के हर कदम पर साथ है।” वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को 35 गेंदों में शतक लगाया था। उनके इस शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश में खुशी का माहौल है।

अन्य ख़बरें

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

Leave a Comment