19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
खेल

अब इंग्लैंड में अपना पराक्रम दिखाएंगे बिहार के वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली, 23 मई । बिहार के वैभव सूर्यवंशी भारत की अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड में अपना पराक्रम दिखाएंगे। 

सूर्यवंशी ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें यह इनाम मिला है। वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय अंडर 19 टीम में हुआ है जो इंग्लैंड टूर पर जाएगी और वहां कई मैच खेलेगी। 

आज वैभव सूर्यवंशी बेंगलुरु के लिए रवाना हुए जहां कैंप करेंगे और फिर बेंगलुरु से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। वैभव के चाचा दिनेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि काफी अच्छा लग रहा है कि वैभव का चयन इंग्लैंड टूर के लिए हुआ है और जल्द ही वैभव भारतीय क्रिकेट टीम में भी नजर आएगा और वह वहां भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वैभव ने भी इंग्लैंड टूर के लिए चयन होने पर प्रसन्नता जाहिर की।

सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में आईपीएल में सबसे कम उम्र के शतक बनाने के बाद सुर्खियां बटोरीं। पिछले साल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। सात मैचों में, इस किशोर ने एक शतक और एक अर्धशतक सहित 252 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक होने वाले इस दौरे में 50 ओवर का अभ्यास मैच, उसके बाद पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच खेलेगी।

अन्य ख़बरें

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

Leave a Comment