34.7 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर – हनीमून मनाने गए इंदौर के नवविवाहित दंपती लापता, तलाशी अभियान जारी

Indore couple missing news – मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से मेघालय घूमने गए एक नवविवाहित दंपती – सोनम रघुवंशी और उनके पति राजा रघुवंशी –  लापता हैं। यह दंपती चेरापूंजी (सोहरा) के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घूमने गया था, जहां से वे अचानक लापता हो गए। मामले ने उनके परिजनों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों ने सोहरा घूमने के लिए एक एक्टिवा स्कूटर किराए पर लिया था। यह वाहन बाद में सोहरा रिम नामक एक लोकप्रिय व्यू पॉइंट के पास लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों के मोबाइल फोन 24 मई से ही बंद हैं और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

दंपती को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था। इसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ परिवारजन भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आसपास के स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

राजा रघुवंशी पेशे से ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। उनकी शादी 11 मई को बड़ी धूमधाम से हुई थी और वे 20 मई को हनीमून पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने पहले गुवाहाटी में माँ कामाख्या मंदिर के दर्शन किए और फिर शिलॉन्ग पहुँचे। बताया गया कि उनका अंतिम लोकेशन शिलॉन्ग के ओसरा हिल क्षेत्र में मिला, जहां उनका स्कूटर एक खाई के पास लावारिस मिला।

दंपती की आखिरी बातचीत राजा की मां रीना रघुवंशी से हुई थी। उन्होंने बताया, “23 मई को उन्होंने बताया था कि उन्होंने क्या खाया और कहां जा रहे हैं। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।”

राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने शुरू में नेटवर्क की खराबी की आशंका जताई थी, लेकिन जब बार-बार कॉल करने के बावजूद फोन बंद रहे, तो उन्होंने चिंता जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान में जंगलों, खाईयों और अन्य दुर्गम इलाकों को खंगाला जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “यह इलाका बेहद सुंदर लेकिन खतरनाक है। घने जंगल, गहरी खाइयाँ और फिसलन भरी पगडंडियाँ तलाशी में मुश्किलें पैदा कर रही हैं।”

डॉ मोहन यादव
इंदौर निवासी नवदम्पत्ति राजा और पत्नी सोनम रघुवशी के मघालय घूमने के दौरान शिलाग की ओसरा हिल्स में लापता होने की खबर अत्यंत चिंताजनक है।
इस संबंध में मैंने मेघालय के मुख्यमंत्री श्री @SangmaConrad जी से दूरभाष पर बात कर इस मामले पर चर्चा कर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि उनका पुलिस-प्रशासन गंभीरता से नवदम्पत्ति की लोकेशन का पता लगाने के लिए प्रयासरत है, साथ ही हरसंभव सहायता हेतु भी आश्वस्त किया।
मैंने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस मामले में मेघालय प्रशासन से निरंतर संपर्क में रहने और समन्वय हेतु निर्देशित किया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि राजा और सोनम सकुशल अपने घर वापस लौटें, हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए पर्ण प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं।

अन्य ख़बरें

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बालाघाट में विद्यार्थियों को दी गई शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं छात्रवृत्ति मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन

Newsdesk

जेडीए की विवादित दुकान को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत मेडिकल कॉलेज के सामने देर रात हंगामा

Newsdesk

एमपीपीएससी 2025 मुख्य परीक्षा पर लगी रोक हटी हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading