28.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर : बजरंग दल ने मुंबई के कव्वाल को हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore News Today, 2 जून। मध्य प्रदेश के इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के एक कव्वाल नौशाद अली को एक हिंदू युवती के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नौशाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पूरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट का है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि मुंबई का रहने वाला नौशाद अली एक हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। इस सूचना के आधार पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नौशाद को पकड़कर सदर बाजार थाने ले गए। बताया जा रहा है कि नौशाद ने क्षेत्र की एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा था। हालांकि, युवती ने इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बावजूद, बजरंग दल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया, “नौशाद अली को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार थाना क्षेत्र से पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जांच में पता चला कि नौशाद मूल रूप से मध्य प्रदेश के धार जिले का रहने वाला है और उसकी ससुराल खरगोन में है। वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए के तहत उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

बजरंग दल की शिकायत के आधार पर नौशाद के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।” पुलिस के अनुसार, नौशाद के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि वह हिंदू युवती के साथ अनुचित संबंध में था, जिसे लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नौशाद की गतिविधियों में कोई अन्य आपराधिक पहलू तो शामिल नहीं है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि युवती की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन बजरंग दल की शिकायत को आधार मानकर कार्रवाई की गई है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading