24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, आरोप- ‘भू माफियाओं ने की जिंदा जलाने की कोशिश’

दमोह, 11 जून। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के पैरवारा गांव में भू-माफियाओं ने हंड्रेड डायल के आरक्षक और पायलट को जिंदा जलाने की कोशिश की। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पैरवारा गांव में कुछ दबंग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस सूचना पर हंड्रेड डायल की टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस वाहन को देखा, 20 से 30 हमलावरों ने पहले हवाई फायर किए।

गोली की आवाज सुनकर आरक्षक और पायलट ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने दोनों को पकड़कर बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद नशे में धुत हमलावरों ने दोनों को जलते हुए ट्रैक्टर में झोंककर जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें असफल रहे। आरक्षक ने बताया कि उसने चतुराई से मौका पाकर हमलावरों के चंगुल से भागकर अपनी और पायलट की जान बचाई।

दोनों किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से दमोह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को घटना की जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत भारी पुलिस बल को पैरवारा गांव भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। लेकिन, तनाव बरकरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लोगों में भू-माफियाओं को लेकर आक्रोश है। पुलिस से मांग की गई है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading