19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मॉडल शीतल हत्याकांड में खुलासा : बॉयफ्रेंड सुनील निकला कातिल, वारदात को छुपाने के लिए नहर में गिराई थी कार

model sheetal murder case haryana

पानीपत, 17 जून। हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ शालू चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दावा किया कि बॉयफ्रेंड सुनील ने चाकू मारकर उसकी हत्या की थी अपने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए उसने कार को नहर में गिरा दिया था। पुलिस अधिकारी सतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि शीतल की बहन ने रविवार को पानीपत के मतलौड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने शीतल की तलाश शुरू की और सोमवार को पुलिस को खरखोदा स्थित रिलायंस नहर में एक शव के होने की जानकारी मिली।

जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान शीतल के रूप में हुई। उन्होंने कहा, “शीतल के परिवार ने बताया कि वह सुनील नाम के लड़के के साथ गई थी। सुनील की कार को नहर से बरामद किया गया था और वह खुद तैरकर नहर से बाहर निकल आया था। जब पुलिस को शव मिला तो उस पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले थे, जिससे हत्या की आशंका हुई। इस आधार पर पुलिस ने सुनील नाम के युवक को अस्पताल से गिरफ्तार किया और उसने घटना का खुलासा किया।”

पुलिस अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शीतल का कोई शूट था और जब वह दोनों वापस लौट रहे थे तो मॉडल किसी और लड़के से बातचीत करने लगी थी, इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने पहले से गाड़ी में चाकू रखा था और उसने मौका पाकर चाकू से लड़की की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घटना को छुपाने के लिए कार को नहर में गिरा दिया। आरोपी को अच्छी तरह से तैरना आता था और उसने लड़की पर करीब छह से सात वार किए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी और लड़की एक दूसरे को पिछले चार साल से जानते थे। लड़की ने अपने बचाव के लिए हाथ पैर भी मारे थे और इस कारण सुनील को भी चाकू लगा।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment