July 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बेटे से हर दिन कुछ नया सीखते हैं बिग बी, बोले- ‘ अभिषेक का साथ सबसे बड़ा आशीर्वाद’

Big B talks about creating with his son Abhishek: Biggest learning and blessing

मुंबई, 20 जून। मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। बिग बी ने कहा है कि अपने बेटे के साथ कुछ नया बनाना उनके लिए बहुत खास अनुभव है। यह उनके लिए सबसे बड़ी सीख और सबसे बड़ा आशीर्वाद है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक फोटो शेयर की, जिसमें पिता-पुत्र की जोड़ी दिख रही है। इस फोटो में अभिषेक अपने पिता से कुछ कहते हुए दिख रहे हैं और वहीं अमिताभ ध्यान से उनकी बात सुनते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अभिषेक की गोद में हेडफोन रखा हुआ दिख रहा है। दोनों किसी स्टूडियो में बैठे हुए हैं। इस तस्वीर को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कुछ रिकॉर्डिंग कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ”कुछ नया बनाने की खुशी सबसे बढ़कर होती है। जो लोग ऐसा कर सकते हैं, वह बहुत सौभाग्यशाली होते हैं। बेटे के साथ शाम और रात का समय बिताना अपने आप में एक सबक है। मैं हर दिन कुछ नया सीखता हूं। जब पिता-पुत्र मिलकर कुछ बनाते हैं, तो वह सबसे बड़ी सीख और सबसे बड़ा आशीर्वाद होता है।” हालांकि अपने पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही नाग अश्विन के निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में दिखेंगे, जिसमें वह प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा उनके पास रिभु दासगुप्ता की ‘सेक्शन 84’ भी है। इसमें डायना पेंटी और निमरत कौर लीड रोल में हैं। वहीं अभिषेक की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘कालिधर लापता’ का ऐलान किया। इसकी कहानी जिंदगी में दूसरा मौका मिलने पर आधारित है।

इस फिल्म का निर्देशन मधुमिता ने किया है। वहीं इसे जी स्टूडियोज और एम्मे एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। फिल्म में अभिषेक के अलावा दैविक भागेला और जीशान अय्यूब भी अहम किरदार में होंगे। यह फिल्म भारत के गांवों की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में अभिषेक बच्चन कालिधर नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पता चलता है कि उसका परिवार उसे छोड़ देने की सोच रहा है, तो वह घर छोड़कर भागने का फैसला करता है।

यहां कहानी में एक बदलाव आता है जब उसकी मुलाकात बल्लू नाम के एक जिंदादिल आठ साल के अनाथ बच्चे से होती है। बल्लू की जिंदगी के प्रति उत्सुकता कालिधर को जीवन जीने की इच्छा को फिर से जगा देती है। दोनों अचानक एक रोड ट्रिप पर निकल पड़ते हैं और इस दौरान वह अपनी पसंदीदा चीजें करते हैं। ‘कालिधर लापता’ 4 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम हो सकती है।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ-जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले कब होगी रिलीज?

Newsdesk

नरगिस फाखरी का तेलुगू डेब्यू, नेनु रेडी के कोनचम कोनचम गाने से मचाया धमाल

Newsdesk

जना नायकन ने दो दिन में वल्र्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading