41.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पश्चिम बंगाल में कालीगंज मतगणना के दौरान देसी बम विस्फोट, बच्ची की मौत

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में स्थित कालीगंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की मतगणना के दौरान सोमवार को देसी बम विस्फोट में एक बच्ची की मौत हो गई है। विस्फोट बारोचंदगर गांव में हुआ है। विस्फोट की वजह से जान गंवाने वाली बच्ची की पहचान 10 वर्षीय तमन्ना खातून के रूप में हुई, जो चौथी कक्षा की छात्रा थी। भाजपा ने जश्न के दौरान विस्फोट का आरोप लगाया है। बंगाल पुलिस ने बताया कि उसने जांच शुरू कर दी है।


भाजपा के बंगाल सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि टीएमसी जीत की रैली में बम फेंका गया है, जिससे बच्ची की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना को लेकर एक्स पर लिखा, कृष्णनगर पुलिस बारोचंदगर में हुए विस्फोट में एक छोटी बच्ची की मौत से मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। पुलिस जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कानूनी कार्रवाई करेगी।कालीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अलीफा अहमद ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 1 लाख से अधिक वोट प्राप्त किए हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार आशीष घोष को 50,000 से अधिक वोट से हराया है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के काबीलुद्दीन शेख हैं, जिनको कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन से उतारा गया था, जिनको 28,348 वोट मिले हैं। यहां हिंसा की संभावना को देखते हुए मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी

अन्य ख़बरें

जमीनी विवाद में हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना, न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित

Newsdesk

माता सीता पर  आपत्तिजनक टिप्पणी को लेक आक्रोशअधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत

Newsdesk

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा थाना लॉर्डगंज परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading