September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाराष्ट्र में कोविड के 24 नए केस दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 188

मुंबई, 27 जून। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को राज्य में 24 नए कोविड-19 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 188 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी नए मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं और उनका नियमित इलाज किया जा रहा है।

गुरुवार को जिन 24 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें मुंबई से 7, नवी मुंबई से 1, रायगढ़ से 1, पणवेल नगर निगम से 1, पुणे नगर निगम से 6, पिंपरी-चिंचवड़ से 1, सतारा से 2, कोल्हापुर से 1, छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम से 3 और नागपुर नगर निगम से 1 मामला शामिल है। सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उन्हें मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 27,963 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 2,449 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 2,225 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, जिससे रिकवरी दर बढ़कर 90.85 फीसदी हो गई है।

मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक कुल 980 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें जनवरी और फरवरी में 1-1 केस, मार्च में कोई केस नहीं, अप्रैल में 4, मई में 435 और जून में 539 केस दर्ज किए गए हैं। सभी मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि संक्रमण की तीव्रता पहले की तुलना में कम है। हालांकि, इसी अवधि में 36 मरीजों की मृत्यु भी दर्ज की गई है।

राज्य स्तर पर आयोजित कोविड-19 समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों को कोविड जांच एवं उपचार की सुविधाओं से अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और घबराएं नहीं, क्योंकि राज्य में कोविड के इलाज और जांच की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। सरकार की सतर्कता और निगरानी के चलते संक्रमण पर नियंत्रण के प्रयास लगातार जारी हैं।

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

चलती कार में स्टंट करने वाले चालक पर 3500 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading