18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मां की शर्मनाक करतूत, बेटी को देती थी गलत काम करने की ट्रेनिंग, करती थी ये दावा

नई दिल्ली ,30 जून।  बेंगलुरु में एक शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक मां अपनी बच्ची का यौन उत्पीडऩ करती रही। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसकी मां, उसे सेक्स करने की ट्रेनिंग देती है।
छात्रा ने बताया कि उसकी मां कहती हैं कि यह ट्रेनिंग शादी के बाद पति के साथ संबंध बनाने में काम आएगी। हालांकि महिला अपने बेटी के इन आरोपों से इनकार किया है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह छात्रा नॉर्थ बेंगलुरु के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह अपनी 45 वर्षीय मां और बड़ी बहन के साथ रहती है। मां से मतभेद के चलते छात्रा के पिता परिवार से अलग रहते हैं। छात्रा का कहना है कि उसके साथ यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा है।

पुलिस ने अभी घटना के बारे में पीडि़त छात्रा का बयान नहीं दर्ज किया है। वहीं, छात्रा की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने आरोपों से इनकार किया है। महिला का दावा है कि उसने पूर्व में अपनी बेटी को डांटा है और उसकी पिटाई की है। लेकिन कभी भी अपने बेटी का यौन शोषण नहीं किया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक महिला काउंसलर इस स्कूल में पहुंची थी। यह महिला इस स्कूल में अक्सर आती रहती है।

काउंसलर ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में काउंसिलिंग के दौरान छात्रा ने उसे इस बारे में बताया। इसके बाद महिला काउंसलर ने पुलिस से संपर्क किया और पॉस्को ऐक्ट में केस दर्ज कराया। इसके बाद एक महिला पुलिस सादे कपड़ों में पीडि़ता के घर गई और उससे बात की। फिलहाल इस मामले को लेकर कार्रवाई जारी है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment