19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जमशेदपुर : ‘अमूल दूध’ के गोदाम में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक

जमशेदपुर, 5 जुलाई। जमशेदपुर के मानगो सिमुलडांगा इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एमजीएम थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएस-33) के किनारे स्थित अमूल दूध के एक बड़े गोदाम में सुबह लगभग 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। 

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से आग लगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब दो किलोमीटर दूर से दिख रही थीं। आग लगने की खबर मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। थोड़ी ही देर में दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ, जो करीब दो घंटे तक यानी सुबह 9 बजे तक चलता रहा।

गोदाम में कई लीटर दूध और बड़ी मात्रा में दुग्ध उत्पाद स्टोर किए गए थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। आग ने सब कुछ जलाकर खाक कर दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी भारी माना जा रहा है।

घटनास्थल पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने बताया कि यह गोदाम ‘गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड’ के अंतर्गत संचालित होता है और इसका क्षेत्रफल लगभग एक एकड़ में फैला हुआ है।

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग मिलकर आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन आग ने जो नुकसान किया है, उसकी भरपाई करना मुश्किल होगा। इलाके में सामान्य स्थिति लौट रही है, लेकिन लोग अभी भी सुबह के उस भयावह मंजर को याद करके सहमे हुए हैं। पुलिस और दमकल विभाग मिलकर आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment