18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हरियाणा में दर्दनाक हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आई कांवड़ियों की गाड़ी, 2 की मौके पर मौत; दो गंभीर

Haryana News – हरियाणा के यमुनानगर जिले में मंगलवार सुबह हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों के लिए एक दुखद खबर सामने आई। कांवड़ियों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी हाई-वोल्टेज तारों के संपर्क में आ गई, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब लगभग 15 कांवड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी यमुनानगर के गुमथला गांव से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में गाड़ी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से छू जाने के कारण पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया।

इस हादसे में कुलदीप और हरीश नामक दो कांवड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, रिंकू और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और अन्य कांवड़ियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment