26.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एयरपोर्ट पर भड़का सेना का अधिकारी, स्पाइसजेट के 4 कर्मियों को बेरहमी से पीटा; रीढ़ की हड्डी तक टूटी

श्रीनगर , 04 अगस्त। श्रीनगर हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों के साथ एक यात्री द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एयरलाइन का आरोप है कि यात्री, जो एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी बताया जा रहा है, ने अतिरिक्त सामान का शुल्क मांगने पर कर्मचारियों को लात-घूंसों और क्यू-स्टैंड से पीटा, जिससे एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई और दूसरा बेहोश हो गया। एयरलाइन ने यात्री को ‘नो-फ्लाईÓ सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और स्थानीय पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना 26 जुलाई को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट स्त्र-386 के बोर्डिंग गेट पर हुई। यात्री के पास दो केबिन बैगेज थे, जिनका कुल वजन 16 किलोग्राम था, जो 7 किलोग्राम की अनुमत सीमा से दोगुने से भी अधिक था। जब ग्राउंड स्टाफ ने विनम्रता से उन्हें अतिरिक्त सामान के लिए लागू शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा, तो यात्री ने इनकार कर दिया और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए बिना जबरदस्ती एयरोब्रिज में घुस गया।
इसके बाद सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने यात्री को वापस गेट पर पहुंचाया। प्रवक्ता के मुताबिक, गेट पर वापस आने पर यात्री और भी आक्रामक हो गया और उसने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों पर हमला कर दिया। प्रवक्ता ने आरोप लगाया, यात्री ने कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा। जब एक कर्मचारी अपने बेहोश हो चुके साथी की मदद के लिए नीचे झुका, तो उसके जबड़े पर जोरदार लात मारी गई, जिससे उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। घायल कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्पाइसजेट ने इस घटना को जानलेवा हमला बताते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखा है और यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। एयरलाइन ने हवाई अड्डे से घटना का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देवी तालाब संरक्षण पर एनजीटी की अहम कार्यवाही

Newsdesk

पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे किसानों ने विधायक गौरव सिंह पारधी के सामने किया अनशन समाप्त

Newsdesk

राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने ग्वालियर रवाना हुई छिंदवाड़ा परिक्षेत्र की टीम

Newsdesk

Leave a Comment