18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेसियों ने महापौर का पुतला जलाया

Jabalpur News Today। शहर में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी और नगर निगम की लापरवाही को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को अधारताल क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता आसिफ इकबाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महापौर का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि नगर सत्ता की लापरवाही के कारण नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। प्रतिदिन कचरा वाहन नहीं आने से मोहल्लों में गंदगी और कचरे के ढेर लगे रहते हैं, जबकि नगर निगम द्वारा नियमित टैक्स वसूला जा रहा है। नलों से गंदा पानी आने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और बार-बार शिकायत करने के बावजूद निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि बुजुर्गों को जलकर में मिलने वाली छूट से वंचित किया जा रहा है। शहीद अब्दुल हमीद वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, नालियां गंदगी से भरी हैं और सड़कों पर झाड़ू तक नहीं लग रही है। त्योहारों के दौरान भी खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला नहीं गया, जिससे लोगों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।

इसके साथ ही मजदूरी कार्ड, संबल कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्डों के लिए आम नागरिकों को जोन कार्यालयों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।

इस मौके पर कांग्रेस नेता सुबोध पहाड़िया, चमन पासी, राजू तोमर, एडवोकेट हाजी अयाज खान, राकेश श्रीवास्तव, मजहर उस्मानी, रिजवान अली कोटी, पी.पी. पटेल, हाजी गोलू, राजा, आमीन, मजहर, शेख असलम, फिज्जू खान, वाजिद कादरी, जाहिद मंसूरी, हबीब खान, जमील मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment