18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – भाई की पत्नी को भगा ले गई बहन! 7 साल पहले हुई थी लव मैरिज, पुलिस तलाश में जुटी

Jabalpur News Today। रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला जबलपुर में सामने आया है। एक युवक ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पत्नी को उसकी ही ममेरी बहन भगा ले गई है। युवक ने पत्नी और बहन की वॉट्सऐप चैट पुलिस को सौंपी है, जिसमें दोनों की नजदीकियों के सबूत मिले हैं। फिलहाल घमापुर और अमरपाटन थानों की पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।

7 साल पहले की थी लव मैरिज
30 वर्षीय आशुतोष बंसल ने करीब 7 साल पहले संध्या नाम की युवती से लव मैरिज की थी। दोनों का एक 5 साल का बेटा भी है। आशुतोष पढ़ाई के लिए जबलपुर आया था, इसी दौरान उसकी ममेरी बहन मानसी का घर पर आना-जाना बढ़ गया। मानसी और संध्या के बीच ननद-भाभी जैसा रिश्ता था, लेकिन वक्त के साथ दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गईं।

पहली बार 12 अगस्त को गायब हुई संध्या
आशुतोष के मुताबिक, 12 अगस्त को उसकी पत्नी संध्या बिना बताए घर से चली गई थी। अगले दिन वह रेलवे स्टेशन पर मिली। उसने थाने जाने से इनकार किया और अमरपाटन जाने की जिद की। कुछ दिन बाद वह पति और बेटे के साथ वापस घर लौट आई।

दूसरी बार 22 अगस्त को हुई लापता
करीब एक सप्ताह घर रहने के बाद 22 अगस्त को संध्या फिर से अचानक घर से निकल गई। इस बार वह मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ गई। आशुतोष ने मोबाइल चेक किया तो उसमें संध्या और मानसी के बीच की चैट से पता चला कि दोनों लगातार संपर्क में थीं। चैट देखने के बाद आशुतोष को शक हुआ कि उसकी पत्नी को ममेरी बहन ही लेकर गई है।

दो जिलों की पुलिस कर रही तलाश
आशुतोष ने अमरपाटन और जबलपुर दोनों थानों में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मानसी से पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। फिलहाल जबलपुर और मैहर पुलिस की टीम संयुक्त रूप से महिला की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल डंप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही संध्या और मानसी दोनों का पता लगा लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment