18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वालियर में एसआईआर लगभग पूरी, ड्राफ्ट भी जल्द होगा प्रकाशित : रुचिका चौहान

ग्वालियर, 22 दिसंबर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एसआईआर पूरी होने की कड़ी में है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि अब तक करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके तहत हर पंजीकृत मतदाता को एक इन्युमरेशन फॉर्म उनके घर भेजा गया। इस बार यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है, जिससे सिस्टम काफी सुविधाजनक और सटीक बना है।

कलेक्टर ने बताया कि अब कोई व्यक्ति दो जगह अपना नाम नहीं रख सकता। आपको यह तय करना होगा कि आपका नाम ग्वालियर में रहेगा या किसी और जगह, जैसे भोपाल में। फॉर्म भरने के बाद बीएलओ के माध्यम से सभी जानकारी को अपलोड कर दिया गया और हर व्यक्ति का डेटा मैपिंग के तहत जोड़ा गया। इस मैपिंग में 2003 में आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम किस स्थान पर था, यह भी शामिल किया गया।

फॉर्म सब्मिट होने के बाद सभी दस्तावेज को स्कैन करके डिजिटाइज कर दिया गया और अब यह सीधे चुनाव आयोग के पास भेजा जा चुका है। जल्द ही ड्राफ्ट का प्रकाशन होगा।

इसके बाद उन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा जिनका मैपिंग लिंक नहीं मिल पाया। ऐसा हो सकता है, क्योंकि कुछ मतदाताओं ने फॉर्म नहीं भरा या बीएलओ के माध्यम से जानकारी नहीं मिल पाई। नोटिस मिलने के बाद बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। साथ ही मतदाता को 12 दस्तावेजों में से कोई भी एक डॉक्यूमेंट लेकर अपने ईआरओ के पास जाना होगा। ईआरओ छोटी सी जांच के बाद उचित पाए जाने पर उनका नाम ड्राफ्ट में शामिल कर देगा। इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध रहेगी।

रुचिका चौहान ने बताया कि अब तक 95 प्रतिशत मैपिंग हो चुकी है। केवल लगभग 4.9 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिनकी मैपिंग अभी बाकी है। उन्हें भी नोटिस भेजा जाएगा और सही डॉक्यूमेंट के साथ उनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि यह सर्वे वोटरों की सही पहचान और मतदाता सूची को अपडेट रखने के लिए बहुत जरूरी था। इस बार डिजिटल सिस्टम होने की वजह से प्रक्रिया तेज और सही हुई है। सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि नोटिस मिलने पर समय पर ईआरओ से संपर्क करें और जरूरी दस्तावेज जमा करें ताकि उनकी जानकारी सूची में अपडेट हो सके।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment