June 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने की योजनाओं की संभागवार समीक्षा समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश, अनुपस्थित इंजीनियरों को नोटिस



जबलपुर। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सोमवार को निगम मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण, पीएम स्वनिधि योजना, राजस्व वसूली तथा सीएम हेल्पलाइन जैसे जनहित से जुड़े प्रमुख विषयों की संभागवार विस्तृत समीक्षा की गई।
निगमायुक्त ने सभी विभागीय प्रमुखों और संभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टि के साथ निराकरण
आयुक्त ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

राजस्व वसूली: बड़े बकायदारों पर सख्ती

नगर निगम की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए आयुक्त ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि छोटे करदाताओं के साथ-साथ बड़े बकायदारों को भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वसूली की कार्रवाई की जाए।

स्वच्छ सर्वेक्षण व पीएम स्वनिधि पर विशेष फोकस

बैठक में निगमायुक्त ने शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी बनाने तथा छोटे व्यापारियों को पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए सभी विभागों को योजनाबद्ध और समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले चार इंजीनियरों पर निगमायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।

अन्य ख़बरें

4 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति और 20 लाख के गबन मामले में तत्कालीन सहकारी निरीक्षक के खिलाफ 3500 पन्नों का चालान पेश

Newsdesk

 जन्मदिन की रात लापता हुई युवती की रेत में दफन मिली लाश

Newsdesk

जबलपुर एयरपोर्ट को मिलेगा वीरांगना रानी दुर्गावती का नाम, मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading