जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार को जबलपुर दौरे के दौरान एक अलग अंदाज देखने को मिला। ईंधन संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से अपनी पूरी टीम के साथ अलग-अलग वाहनों के बजाय एक ही ट्रैवलर वाहन में सवार होकर सर्किट हाउस होते हुए मानस भवन पहुंचे।मानस भवन में मुख्यमंत्री पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित गौरव शिखर सम्मान समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री के साथ ट्रैवलर में राकेश सिंह, आशीष दुबे, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन तथा जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी भी मौजूद रहे। सभी एक साथ ट्रैवलर से समारोह स्थल पहुंचे।मुख्यमंत्री का यह कदम ईंधन बचत, वाहनों की संख्या कम करने और पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है।


