September 16, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

मप्र जन अभियान परिषद का स्थापना दिवस पौधारोपण के साथ मनाया गया

घुघरी/मण्डला। शनिवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला समन्वयक सुशील बर्मन एवं विकासखंड समन्वयक नेम लाल धुर्वे की उपस्थिति में शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय घुघरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर नवागत जिला समन्वयक सुशील बर्मन द्वारा छात्र-छात्राओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। साथ ही जन अभियान परिषद की अवधारणा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फील्ड वर्क में किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सामाजिक सरोकार को करने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनों ने भी पौधारोपण में सहभागिता निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थापना दिवस को समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रकृति सेवा समिति नवांकुर संस्था प्रमुख रमेश गोप, मेंटर्स अशोक राजे, मुकेश सैयाम, नंदकिशोर राजे एवं अध्ययनरत बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading