22.8 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन सख्त, विकास कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अध्यक्ष संदीप जैन ने रविवार को प्राधिकरण की संपत्ति, भू-अर्जन और तकनीकी शाखाओं की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के विकास से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं और आम जनता की सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।समीक्षा के दौरान अध्यक्ष ने संपत्ति हस्तांतरण, भू-आवंटन और तकनीकी स्वीकृति जैसे लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने पर जोर देते हुए कहा कि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी भी ली और उनके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक सुझाव मांगे।
तकनीकी शाखा की समीक्षा करते हुए संदीप जैन ने निर्देश दिए कि शहर के विकास से जुड़ी सभी प्रस्तावित परियोजनाओं की निविदाएं बिना विलंब आमंत्रित की जाएं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकें। उन्होंने चल रहे प्रोजेक्ट्स की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी गंभीरता से ली जाएगी।उन्होंने कहा कि जेडीए का उद्देश्य जबलपुर का सर्वांगीण विकास करना है और सभी अधोसंरचना परियोजनाएं समय पर पूरी होने से ही आम नागरिकों को उनका वास्तविक लाभ मिलेगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यपालन यंत्री, प्रशासकीय अधिकारी, संपत्ति अधिकारी, भू-अर्जन अधिकारी सहित तकनीकी शाखा के सहायक यंत्री और उपयंत्री उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को फील्ड में नियमित निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading