29.9 C
Jabalpur
July 5, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

ग्राम पंचायत अरी में बंद स्ट्रीट लाइटों से ग्रामीण परेशान, शिकायत पर बढ़ा विवाद


*सचिव महेश कुमार गौतम ने खोया आपा? एफआईआर की धमकी से मचा बवाल
सिवनी(अरी)/ स्ट्रीट लाइट और गंदगी की शिकायत से बौखलाए सचिव? ग्रामीणों में आक्रोश, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, सिवनी जिले की ग्राम पंचायत अरी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी आवाज अब बड़ा विवाद बन गई है। गांव में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों, गंदगी से भरी नालियों और अन्य जनसमस्याओं को पंचायत के संज्ञान में लाना समाजसेवक सुशील चौहान को भारी पड़ गया। आरोप है कि ग्राम पंचायत अरी के पंचायत सचिव महेश कुमार गौतम ने समस्याओं का समाधान करने के बजाय समाजसेवक को थाने में एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तार कराने की धमकी दी।

*ग्रामीण बोले— समस्याएं जस की तस, आवाज उठाने वालों को डराया जा रहा*

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिससे रात के समय दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि जब इन समस्याओं को जनहित में उठाया गया तो पंचायत सचिव महेश कुमार गौतम ने नाराजगी जताते हुए धमकी भरा व्यवहार किया। ग्रामीणों का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम का कथित ऑडियो भी सामने आया है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की जा रही है।

*ग्रामीणों की चेतावनी— कोई घटना हुई तो जिम्मेदारी पंचायत सचिव की होगी*

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बंद स्ट्रीट लाइटों के कारण गांव में कोई दुर्घटना, चोरी या अन्य अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अरी के पंचायत सचिव महेश कुमार गौतम की होगी। लोगों का कहना है कि जनसमस्याओं का समाधान करने के बजाय शिकायतकर्ताओं को डराना लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने तथा गांव की मूलभूत समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading