31.5 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

एनसीबी ने मुंबई में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया एक और विदेशी

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| ड्रग्स माफिया के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और नवी मुंबई में छापे मारे हैं। इस दौरान एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 260 ग्राम हेरोइन और 22 ग्राम कोकीन मिली है।

शुक्रवार को एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि नाइजीरियन नागरिक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। यह 8वां विदेशी नागरिक है, जिसे हाल ही में ड्रग्स मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है। बीते एक साल में विभिन्न देशों के 7 अन्य नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं।

वहीं दूसरे छापे में एनसीबी ने 55 ग्राम मेफ्रेडोन बरामद की है और मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम उपनगर से एक पैडलर नासिर समीरुद्दीन को पकड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि हेरोइन एक नशीली दवा है जो अफीम के सत्व से बनती है। यह एशियाई खसखस के पौधे से मिलने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है और इसे या तो इंजेक्शन के जरिए नाक के जरिए लिया जाता है। इससे हेरोइन तेजी से दिमाग तक पहुंचता है।

नारकोटिक्स इस समय आपूर्तिकर्ताओं, फाइनेंसर, ड्रग्स लेने वाले अंतिम-उपयोगकर्ताओं और ग्लैमर इंडस्ट्री के साथ उनके संभावित लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

बता दें कि जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे और उनकी मौत की जांच के दौरान ड्रग्स-बॉलीवुड कनेक्शन सामने आने पर एनसीबी ने मामले में कार्रवाई शुरू की थी।

इन 8 विदेशी नागरिकों के अलावा एनसीबी ने पिछले 6 महीनों में बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियों को गिरफ्तार किया है या उनसे पूछताछ की है।

अन्य ख़बरें

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

Newsdesk

प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट

Newsdesk

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading