July 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

15 दिन के भीतर होंगे जबलपुर जिला बार के चुनाव

दिनेश उपाध्याय को बनाया गया मुख्य चुनाव अधिकारी
जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कथित धांधली और फर्जी मतदान के आरोपों के बाद मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव प्रक्रिया रद्द होने के बाद अब जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव 15 दिनों के भीतर दोबारा कराए जाएंगे। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय को नया मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला बार के संचालन और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए सात सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया है।
मतदान के दौरान हुआ था हंगामा

सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी मतदान को लेकर अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा किया था। विवाद बढ़ने के बाद तत्कालीन मुख्य चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। इसके बाद उन्होंने जिला बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर चुनाव अधिकारी के पद से इस्तीफा भी दे दिया।

स्टेट बार काउंसिल ने बुलाई आपात बैठक

मामला मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के पदेन अध्यक्ष एवं महाधिवक्ता प्रशांत सिंह तक पहुंचने के बाद मंगलवार को स्टेट बार काउंसिल की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और दोबारा चुनाव कराने की व्यवस्था तय की गई।

7 सदस्यीय तदर्थ समिति संभालेगी संचालन

स्टेट बार काउंसिल के सचिव आशीष आनंद के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ के संचालन और आगामी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए सात सदस्यीय तदर्थ समिति गठित की गई है। समिति में प्रहलाद चौधरी को संयोजक, राजकुमार दुबे को सह-संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा संपूर्ण तिवारी, सुनील चौबे, अभय सिंह ठाकुर, प्रवीण चतुर्वेदी और अरविंद कुमार चौधरी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

15 दिन में निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी

नए मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय को निर्देश दिए गए हैं कि 15 दिनों के भीतर निष्पक्ष, पारदर्शी और विवाद-मुक्त तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाए। फर्जी मतदान और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द हुए चुनाव के चलते अब नई तदर्थ समिति और मुख्य चुनाव अधिकारी के सामने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य अब आगामी चुनाव प्रक्रिया और उसके परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता : हर्षवर्धन सिंह

Newsdesk

नालों पर लगे हुए एस.टी.पी. प्लांट से फिल्टर होकर माॅं नर्मदा में जा रहा है एकदम साफ पानी – महापौर

Newsdesk

शहर के विकास कार्यों में आएगी तेजी, महापौर अन्नू ने लोककर्म विभाग को दिए सख्त निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading