25.2 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सूने मकान में चोरी का खुलासा, 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में

L
_चोरी का ₹75 हजार कीमत का सोने का मंगलसूत्र बरामद, बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया_सिवनी – शहर में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने ललमटिया, मंगलीपेठ क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी का त्वरित खुलासा करते हुए एक 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब ₹75 हजार कीमत का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को श्रीमती राधा शुक्ला पति महेश शुक्ला निवासी ललमटिया, मंगलीपेठ ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और आलमारी के लॉकर में रखा सोने का मंगलसूत्र तथा ₹3 हजार नकद चोरी कर ले गया।

मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 178/2026 के तहत धारा 331(3), 305(A) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पतासाजी की। विवेचना के दौरान चोरी की घटना में एक 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर की संलिप्तता सामने आई।

पुलिस पूछताछ में किशोर द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। उसके कब्जे से चोरी किया गया एक सोने का मंगलसूत्र, कीमत करीब ₹75,000, बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। चोरी की नकदी खर्च किए जाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस द्वारा विधि विवादित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं SDOP सिवनी श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री सतीश तिवारी, प्र.आर. नवीन तिवारी, आरक्षक अजेन्द्र पाल एवं आरक्षक पंकज सोलंकी की विशेष भूमिका रही।

जप्त सामग्री:

– एक सोने का मंगलसूत्र, अनुमानित कीमत ₹75,000।

अन्य ख़बरें

तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जज़्बा

Newsdesk

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए कराया जा रहा है फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव*

Newsdesk

प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने की मल्टी ब्रांड रिटेल स्टोर्स और पिज्जा सेंटर्स का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading