August 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गुप्तेश्वर महादेव का दिव्य काशी श्रृंगार

भक्तों ने किए आस्था के दर्शन
जबलपुर। सावन माह के पावन अवसर पर परम पूज्य गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंद दास महाराज के पावन सानिध्य में आज भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव का दिव्य काशी श्रृंगार किया गया। काशी के आध्यात्मिक स्वरूप को दर्शाते हुए मंदिर परिसर को आकर्षक रूप में सजाया गया, जहां सायंकाल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पूजन-अर्चन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज के श्रृंगार एवं सेवा में सुषमा केसरवानी, मनप्रीत बजवा, संगीता परिहार, किरण साहू एवं रश्मि गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा भगवान गुप्तेश्वर महादेव की सेवा एवं पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

गुप्तेश्वर सेवा समिति द्वारा सावन माह में प्रतिदिन भगवान के नित्य नवीन एवं मनोहारी श्रृंगार किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को अलग-अलग दिव्य स्वरूपों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

अन्य ख़बरें

 झारखंड: परीक्षाएं रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे चयनित अभ्यर्थी, तीन याचिकाएं दायर

Newsdesk

ईनामी कुश्ती दंगल में 36 पहलवानों ने दिखाए अपने दावपेंच

Newsdesk

शारदा माता मंदिर चोरी का खुलासा, एक दर्जन वारदातों का पर्दाफाश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading