August 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

हवाई द्वीप पर हरिकेन ‘लाला’ की वजह से 17,000 घरों में छाया अंधेरा, राहत और बचाव कार्य में आई तेजी

लॉस एंजिल्स, अमेरिका में हवाई द्वीप के दक्षिण छोर पर स्थित सदर्न काउ डिस्ट्रिक्ट हरिकेन ‘लाला’ को गुजरे कई दिन बीत चुके हैं, इसके बाद भी लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सदर्न काउ के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोग अब भी कीचड़, बड़े पत्थरों और सड़कों पर गिरे पेड़ों की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। स्थिति यह है कि हवाई द्वीप पर लगभग 17,000 घरों में अभी बिजली गुल है।हवाईयन इलेक्ट्रिक ने एक अपडेट में बताया कि ओआहू में प्रभावित 99 प्रतिशत, माउई में 98 प्रतिशत तथा हवाई द्वीप में 75 प्रतिशत ग्राहकों की बिजली बहाल कर दी गई है। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कुछ इलाकों में मरम्मत का काम पूरा होने में कम से कम दो हफ्ते लग सकते हैं।

‘बिग आइलैंड नाउ’ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को काउ में सड़कों और पुलों पर कई फीट कीचड़, गिरे हुए पेड़ और मलबा पड़ा हुआ था। इसको तेजी से हटाने का काम किया जा रहा था। हवाई काउंटी की ओर से जानकारी दी गई कि तूफान के कारण पूरे द्वीप पर बिजली गुल होने और सड़कें बंद होने की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई। रविवार को नालेहू, वायोहिनु और पहाला में फायर क्रू और हवाई नेशनल गार्ड ने खोज और बचाव अभियान चलाया गया, और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों का जायजा लिया गया।

 

अन्य ख़बरें

इस्लामाबाद की कार्रवाई के बाद भारत का जवाबी कदम, पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटाए बैरिकेड्स और बोलार्ड

Newsdesk

उरूमची में एससीओ डिजिटल अर्थव्यवस्था फोरम का आयोजन होगा

Newsdesk

सर्जियो गोर की टिप्पणी से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, जम्मू-कश्मीर पर छेड़ा पुराना बेसुरा राग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading