August 20, 2026
सी टाइम्स
खेल

मोंटी देसाई ने कनाडा क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दिया 

नई दिल्ली, मोंटी देसाई ने कनाडा पुरुष क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें 1 मई 2026 को टीम के साथ बतौर कोच दूसरे कार्यकाल के नियुक्त किया गया था। मोंटी देसाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट के माध्यम से अपना पद छोड़ने की घोषणा की। देसाई ने लिखा, “एक छोटा चैप्टर, लेकिन एक अर्थपूर्ण चैप्टर। हर माहौल आपको कुछ न कुछ सिखाता है। इस अनुभव ने मेरे इस विश्वास को और मजबूत किया कि टिकाऊ प्रदर्शन समय, भरोसे, तैयारी, मजबूत रिश्तों और मिलकर काम करने से बनता है।”

उन्होंने लिखा, “खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। मैं बने रिश्तों, सीखे गए सबक और योगदान देने के मौके के लिए शुक्रगुजार हूं।”यह टीम के साथ देसाई का दूसरा कार्यकाल था। इससे पहले उन्होंने 2019 में नामीबिया में अपने वर्ल्ड क्रिकेट लीग 2 कैंपेन के दौरान टीम को कोचिंग दी थी।देसाई को कोचिंग क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने यूएई, अफगानिस्तान और नेपाल के साथ भी काम किया है।

अन्य ख़बरें

एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को हराने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गदगद, कहा- ‘भारत के दबदबे को बनाए रखा

Newsdesk

एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान का किया ‘गेम ओवर’, पूल मुकाबले में 5-3 से चटाई धूल

Newsdesk

‘उन्होंने हम पर दबाव बनाया,’ हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने राहुल-पड्डिकल की साझेदारी को सराहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading