August 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एसएमपीएस एमयूएन का तीसरा संस्करण 22-23 अगस्त को


जबलपुर। सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल द्वारा मॉडल यूनाइटेड नेशन (एसएमपीएस एमयूएन) के तीसरे संस्करण का आयोजन 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी प्रतिनिधि और एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य शामिल होंगे। तीन वर्ष पहले जबलपुर के पहले मॉडल यूनाइटेड नेशन सम्मेलन के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन अब बड़े अंतर-विद्यालयीन मंच के रूप में पहचान बना चुका है।
पिछले वर्ष सम्मेलन में देशभर से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष तीसरे संस्करण में यह रिकॉर्ड भी पार हो चुका है। बढ़ती भागीदारी एसएमपीएस एमयूएन की लोकप्रियता को दर्शाती है।
इस बार सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण जूनियर एमयूएन होगा, जिसे पहली बार कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों में विचार रखने, प्रश्न करने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने की क्षमता विकसित करना है।
आयोजन की जिम्मेदारी विद्यालय के एमयूएन क्लब के वरिष्ठ विद्यार्थी संभालेंगे। वे छोटे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने, समितियों का संचालन करने और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सम्मेलन में एसएसपीएस के अभिभावकों और पूर्व विद्यार्थियों को भी प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध, तर्क, संवाद, वाद-विवाद और कूटनीति की समझ विकसित करना है।

अन्य ख़बरें

 झारखंड: परीक्षाएं रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे चयनित अभ्यर्थी, तीन याचिकाएं दायर

Newsdesk

ईनामी कुश्ती दंगल में 36 पहलवानों ने दिखाए अपने दावपेंच

Newsdesk

शारदा माता मंदिर चोरी का खुलासा, एक दर्जन वारदातों का पर्दाफाश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading