August 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इस्लामाबाद की कार्रवाई के बाद भारत का जवाबी कदम, पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटाए बैरिकेड्स और बोलार्ड

नई दिल्ली,  नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन परिसर के बाहर लगाए गए ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए हैं।  ये अवरोधक लंबे समय से राजनयिक परिसर के बाहरी सुरक्षा घेरे का हिस्सा थे। भारत की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच राजनयिक संबंध पहले से तनावपूर्ण बने हुए हैं।दिल्ली में उठाए गए इस कदम को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तान की हालिया कार्रवाई के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए पार्किंग पोल हटा दिए थे। इसके बाद भारत की ओर से भी पाकिस्तान के राजनयिक मिशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर इस तरह के जवाबी प्रशासनिक कदम पहले भी सामने आते रहे हैं। दोनों देश समय-समय पर एक-दूसरे के राजनयिक कर्मचारियों की संख्या घटाने, आवाजाही और पहुंच पर प्रतिबंध लगाने तथा मिशन से जुड़ी सुविधाओं को सीमित करने जैसे फैसले लेते रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहरी सुरक्षा घेरे को हटाया जाना भी इसी सिलसिले का हिस्सा माना जा रहा है।

 

अन्य ख़बरें

हवाई द्वीप पर हरिकेन ‘लाला’ की वजह से 17,000 घरों में छाया अंधेरा, राहत और बचाव कार्य में आई तेजी

Newsdesk

 भजनलाल शर्मा, केशव मौर्य समेत कई नेताओं ने दी अक्षय ऊर्जा दिवस की शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

Newsdesk

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी और ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading