September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आगामी त्योहारों को लेकर थाना परसवाड़ा में हुई शांति समिति की बैठक

*

परसवाड़ा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना परसवाड़ा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पत्रकार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एसडीओपी अभिषेक गौतम ने आगामी त्योहारों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी से आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

वहीं थाना प्रभारी अनुप नामदेव एवं सब इंस्पेक्टर गुड्डनलाल अहिरवार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें।
बैठक में त्योहारों के दौरान जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव का वातावरण बनाए रखें। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की समस्या अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

ये रहे मौजूद –
बैठक में जनपद सदस्य रम्मु धानेश्वर, सांसद प्रतिनिधि पितम बोपचे, पत्रकार संघ अध्यक्ष राकेश मिश्रा
नरेन्द्र(पप्पू)शरणागत, शिवानी तिलासी, टोपराम सेलोकर, मंडल अध्यक्ष संतोष साहु, अवतार अवधिया, हर्षित चौधरी, कादर खान, मनोज ब्रम्हे, पप्पन खान, प्रमोद हिरवाने, छोटा जी, जेई यदुनंदन राणा, शिवम् जैसवाल, वैभव गुप्ता,तुषार जयसवाल सहित समस्त व्यापारी, पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

चलती कार में स्टंट करने वाले चालक पर 3500 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading