23.1 C
Jabalpur
October 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री का डुमना एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट, भाजपा नेताओं ने की आत्मीय भेंट



जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को ट्रांजिट विजिट पर जबलपुर पहुंचे। दोपहर 1.07 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका कार्यक्रम निर्धारित था। यहां से मुख्यमंत्री दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरुवाही के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम गुरुवाही में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे हेलीकॉप्टर से वापस डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद शाम 4.48 बजे वायुयान से भोपाल के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान डुमना एयरपोर्ट पर भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक संतोष बरकड़े, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्‍नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल तथा जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के ट्रांजिट विजिट के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। उनका यह दौरा निर्धारित कार्यक्रम के तहत रहा।

अन्य ख़बरें

शहर में चार मार्गों को मिलेगी नई पहचान, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महापुरुषों के नाम पर होंगे नामकरण

Newsdesk

बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्र मित्र संस्था ने प्रदान कीं 20 डेस्क-बेंच

Newsdesk

ट्रैफिक मैनेजमेंट सुधरेगा, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होगा शत-प्रतिशत

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading