22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में लगी आग में दो भारतीय श्रमिकों की मौत

काठमांडू, 20 जून (आईएएनएस)| नेपाल के बारा जिले में एक स्टील फैक्ट्री में आग लगने से दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।

पीड़ितों की पहचान 40 वर्षीय प्रदीप गोध और 45 वर्षीय रामनाथ महतो के रूप में हुई है । दोनों बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जगदमसा स्टील्स इंडस्ट्री की फैक्ट्री में शनिवार रात फर्नेस ऑयल टैंक में विस्फोट के बाद आग लग गई।

घटना में कुछ अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मजदूर संघ के सचिव दीपक कार्की के मुताबिक, आग लगने से पहले कुछ कर्मचारी टैंक की सफाई करने के लिए उसके पास गए थे।

नेपाल में विभिन्न उद्योगों में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार कार्यरत हैं।

अन्य ख़बरें

एससीओ समिट में ईरान को भारत से बड़ी उम्मीदें: पीएम मोदी और पेजेश्कियन की मुलाकात में होर्मुज और चाबहार पर रहेगा फोकस

Newsdesk

अमेरिकी राजदूत गोर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से मिले, साझेदारी बढ़ाने पर जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading