19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

व्हाट्सएप के प्रतिद्वंद्वी टेलीग्राम ने जोड़े नए फीचर्स

Telegram Messenger. (Photo: Twitter/@telegram)

नई दिल्ली, 5 जून| व्हाट्सएप के प्रतिद्वंद्वी टेलीग्राम ने शुक्रवार को अपने एप पर इन-एप वीडियो एडिटर, टू-स्टेप वेरिफिकेशन, एनिमेटेड स्टिकर, स्पीकिंग जीफ और बहुत कुछ अन्य नए फीचर्स एड किए हैं। वीडियो एन्हांसमेंट फीचर यूजर्स को ड्राइंग के दौरान जूम-इन विकल्प के साथ दर्जनों मापदंडों सहित दो टैप में वीडियो को ट्विक करने में सक्षम करेगा।

एनिमेटेड स्टिकर अब एडिटिंग के दौरान फोटो और वीडियो में जोड़े जा सकेंगे, जो बाद में साथ ही जीआईएफ में बदल सकते हैं। एप ने यूजर चैट अनुभव बढ़ाने के लिए नए आकर्षक स्पीकिंग जीआईएफ भी एड किए हैं।

टेलीग्राम ने एक बयान में कहा कि डेटा सुरक्षा के ²ष्टिकोण से उसने अपने यूजर्स के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन शुरू किया है। कोई भी व्यक्ति टू-स्टेप वेरिफिकेशन सिक्योरिटी लॉक को इनेबल करने के लिए प्राइवेसी और सिक्योरिटी के विकल्प पर क्लिक कर सकता है।

यूजर्स को एक पासवर्ड हिंट दर्ज करने के बाद एक नया पासवर्ड सेट करने की आवश्यकता होगी।

अब यदि यह टू-स्टेप वेरिफिकेशन वाला फीचर इनेबल होगा, तो व्यक्ति को नए डिवाइस में अकाउंट से लॉग-इन करने के प्रयास के दौरान पासवर्ड और ओटीपी दोनों की जरूरत होगी।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment