September 13, 2026
सी टाइम्स
खेल

प्रतिस्पर्धा समान होनी चाहिए, बल्लेबाजों के पक्ष में नहीं : ईशांत

kolkata: India’s Ishant Sharma on Day 1 of the 2nd Test match between India and Bangladesh at the Eden Gardens in Kolkata on Nov 22, 2019. This is India and Bangladesh’s first pink ball Day-Night Test match. (Photo: Kuntal Chakrabarty)

नई दिल्ली, 12 जून | आईसीसी ने कोविड-19 के बाद क्रिकेट के दोबारा शुरू होने पर गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा बैन कर दिया है, ऐसे में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कहा है कि खिलाड़ियों को इसके लिए विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि कई सालों से सलाइवा से गेंद को चमकाना खिलाड़ियों की आदत है।

ईशांत ने स्टार स्पोर्टस के शो पर कहा, “मुझे लगता है कि सबसे अहम चीज सलाइवा का उपयोग करने से बचना और गेंद को चमकाने से बचना होगा। हमें इसके लिए विशेष सावधानियां बरतनी पड़ेंगी क्योंकि हम गेंद को चमकाने के आदी होते हैं, खासकर लाल गेंद को।”

उन्होंने कहा, “अगर हम गेंद को चमकाएंगे नहीं तो यह स्विंग नहीं होगी और अगर गेंद स्विंग नहीं होगी तो बल्लेबाजों के लिए यह आसान हो जाएगा। मुझे लगता है कि प्रतिस्पर्धा समान होनी चाहिए और खेल में बल्लेबाजों का दबदबा नहीं होना चाहिए।”

आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा का उपयोग नहीं कर सकेंगे। शुरुआत में अगर खिलाड़ी ऐसा करता है तो अंपायर चेतावनी देकर छोड़ देंगे लेकिन बार-बार ऐसा करने पर टीम पर पांच रनों की पेनाल्टी लगाई जाएगी।

अन्य ख़बरें

भारतीय टीम ने जीता जूनियर विमेंस एशिया कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराया

Newsdesk

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रिकॉर्ड छठी बार जीता जूनियर एशिया कप, फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया

Newsdesk

‘मुझे यकीन है कि वह कल तक ठीक हो जाएंगे,’ ईशान की फिटनेस पर कप्तान अय्यर ने दिया अपडेट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading