July 7, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

होम शांति’ वेब सीरीज सबसे अलग, दिल को छू लेगी कहानी- मनोज पाहवा

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)| एक्टर मनोज पाहवा अपकमिंग वेब सीरीज ‘होम शांति’ की तैयारियों में जुटे हैं। उनका कहना है कि आजकल ज्यादातर वेब सीरीज फैमिली ड्रामा के बजाय डार्क और भड़कीले कंटेंट पर बन रही हैं। शो की कहानी एक मिडिल क्लास कपल की है, जो अपना घर बनाने का सपना देखता है। लेकिन जीवन में आ रही मुश्किलें उनके इस सपने पर भारी पड़ती चली जाती हैं।

इस बारे में बात करते हुए कि मनोज पाहवा ने बताया कि उन्हें यह स्क्रिप्ट क्यों पसंद आई। मनोज ने कहा, अब जो वेब सीरीज रिलीज हो रही है, उन सब की कहानी ज्यादातर अपराध, अंडरवल्र्ड, अपमानजनक भाषा वाले माफिया के इर्द-गिर्द ही घूमती है। ‘होम शांति’ की स्क्रिप्ट ने मुझे प्रभावित किया। यह एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसका आनंद पूरे परिवार के साथ लिया जा सकता है।

कहानी में एक मध्यमवर्गीय परिवार की उम्मीदें और उनकी भावनाओं को शानदार ढंग से दिखाया गया है, जो दर्शकों का दिल छू लेगी। स्क्रिप्ट को पढ़कर मेरे मन ने मुझे इसका हिस्सा बनने के लिए कहा।

आकांक्षा दुआ द्वारा निर्देशित ‘होम शांति’ में चकोरी द्विवेदी और पूजन छाबड़ा भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह वेब सीरीज 6 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-‘मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी

Newsdesk

महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती

Newsdesk

हेमा मालिनी को कैसे मिला था ‘ड्रीम गर्ल’ का नाम? अभिनेत्री ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading