सिनेमाघरों में इन दिनों ‘कॉकटेल 2Ó छाई हुई है. शाहिद कपूर स्टारर ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. वहीं सामंथा रूथ प्रभु स्टारर फिल्म मां इंति बंगारम भी इस फिल्म को बराबर की टक्कर दे रही है. इन दोनो के अलावा सिनेमाघरों में इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा भी मौजूद है. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? होमा अदजानिया निर्देशित और शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2Ó को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. इस दौरान इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है. हालांकि वीकडेज में इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2Ó ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 4.15 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ ‘कॉकटेल 2Ó की एक हफ्ते की यानी 7 दिनों की कुल कमाई अब 70.40 करोड़ रुपये हो गई है. सामंथा रूथ प्रभु की मां इंति बंगारम को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफ़र्म किया है. यहां तक कि रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को इसकी कमाई में तेजी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मां इंति बंगारम ने रिलीज के 7वें दिन 2.65 करोड़ माए हैं. इसी के साथ मां इंति बंगारम की एक हफ्ते की कुल कमाई अब 35.85 करोड़ रुपये हो गई है. इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म मैं वापस आऊंगा ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. इस फिल्म की कमाई में दूसरे बुधवार को तेजी आई थी लेकिन दूसरे गुरुवार को इसका कलेक्शन मंदा देखा गया. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 2.60 करोड़ कमाए हैं.इसी के साथ इस फिल्म की 13 दों की कुल कमाई अब 32.45 करोड़ रुपये हो गई है. राम चरण की पेद्दी अब चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. और इसके कलेक्शन में गिरावट बनी हुई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 65 लाख रुपये कमाए हैं.इसी के साथ पेद्दी की 22 दिनों की कुल कमाई अब 237.25 करोड़ रुपये हो गई है....
तेलुगु-भाषा की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज इसकापटनम ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। यह 1990 के दशक के एक बंदरगाह शहर पर आधारित है, जहां व्यक्तिगत नुकसान, वफादारी, पारिवारिक झगड़ों और राजनीतिक संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी। गुरुवार को सीरीज के मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि यह सीरीज 2 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। गैरी बीएच द्वारा निर्देशित सीरीज की कहानी को प्रशांत रागाथी ने लिखा है और इसके डायलॉग ताजुद्दीन सैयद ने लिखे हैं। इसमें समुथिरकानी, ऐश्वर्या राजेश, सुनील, नरेश अगस्त्य, मेरिन फिलिप, सुधाकर कोमाकुला, राजीव कनाकला, माइम गोपी, रोहिणी बनर्जी, ज्वाला कोटी, रवि वर्मा और राजा चेम्बोलु अहम भूमिकाओं में हैं। तमाडा मीडिया प्रोडक्शनंस के बैनर तले राहुल तमाडा और साईदीप रेड्डी बोरा द्वारा प्रोड्यूस की गई यह सीरीज 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। प्राइम वीडियो के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड, निखिल मधोक, ने सीरीज को लेकर बताया, हमारे पास साउथ की फिल्मों और सीरीज की एक बहुत बड़ी श्रृंखला है, जिसमें अलग-अलग भाषाओं, जॉनर और थीम की कहानियां हैं, जो भारत समेत दुनिया भर के अलग-अलग तरह के दर्शकों को पसंद आती है। हम इस सीरीज के जरिए इसे और भी बढ़ा रहे हैं। यह बदले की भावना से भरी एक जबरदस्त क्राइम कहानी है, जिसमें एक दिलचस्प कहानी के साथ-साथ कई परतों वाले और असल जिंदगी से जुड़े किरदार शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया, यह सीरीज गैरी के बेहतरीन निर्देशन में समुथिरकानी और ऐश्वर्या की शानदार एक्टिंग और एक प्रतिभाशाली कास्ट के साथ इस रॉ और दिलचस्प दुनिया को स्क्रिन पर बहुत शानदार तरीके से दिखाया गया है। तमाडा एक बेहतरीन पार्टनर रहे हैं, जिनके साथ हमने एक ऐसी शानदार और असली प्रोडक्शन वाली कहानी बनाई है, जिसके बारे में हमें पूरा भरोसा है कि जब यह प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, तो दुनिया भर के दर्शक इसे पसंद करेंगे। तमाडा मीडिया प्रोडक्शन के राहुल तमाडा और साईदीप रेड्डी बोरा ने सीरीज को लेकर कहा, इसमें बदले की भावना वाली थ्रिलर का जोश और जुनून है, लेकिन असल में यह कहानी निजी नुकसान, वफादारी, पारिवारिक झगड़ों और राजनीतिक टकराव के बारे में है। हमें लगता है कि ये विषय दुनिया भर के दर्शकों के लिए दिलचस्प और मनोरंजक होंगे। यह सीरीज असलियत पर आधारित है। इसमें पोर्ट टाउन को फिर से बनाने से लेकर किरदारों और कहानी तक, हर चीज एक शानदार और दिलचस्प कहानी कहने के अनुभव में योगदान देती है।...