18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मुंबई में फिर से शुरू की गई लोकल ट्रेन सेवाएं

Mumbai: Western Railway local train seen with no sign of passengers over outbreak of novel coronavirus, in Mumbai on 19 March, 2020.

मुंबई, 15 जून | रेलवे ने करीब ढाई महीने से अधिक समय के अंतराल के बाद सोमवार की सुबह को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सीमित उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाली सेंट्रल रेलवे (सीआर) और वेस्टर्न रेलवे (डब्ल्यूआर) के नेटवर्क पर स्थानीय सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा केंद्र से लोकल ट्रेन सेवाओं की बहाली के लिए बार-बार अपील की गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, उपनगरीय ट्रेनों की ध्वनियों ने सुबह-सुबह मुंबईकरों का अभिवादन किया। सीआर और डब्ल्यूआर ने मिलकर 450 सेवाएं शुरू की हैं।

डब्ल्यूआर के प्रवक्ता रविंद्र भाकर ने कहा, डब्ल्यूआर अपनी 12 कार उपनगरीय सेवाओं के 60 जोड़े चलाएगा, यानी कुल 120 सेवाएं चर्चगेट और दहानू रोड के बीच दोनों दिशाओं में चलेंगी।

वहीं सीआर के प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा, सीआर अपनी मुख्य लाइन पर दोनों ओर 100 सेवाएं चलाएगा। यह सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे, कल्याण, कर्जत और कसारा के बीच और हार्बर लाइन के दोनों ओर 70 सेवाएं यानी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पनवेल के बीच चलेंगी।

सोमवार को सीआर-डब्ल्यूआर के संयुक्त बयान में कहा गया है, “ये ट्रेनें 05.30 बजे से 23.30 बजे के बीच चलेंगी।”

सीआर-डब्ल्यूआर के संयुक्त बयान में आगे कहा गया, “लोगों से अनुरोध किया जाता है कि स्टेशनों पर जल्दबाजी न करें और चिकित्सा और सामाजिक प्रोटोकॉल का पालन करें, जैसा कि कोविड-19 के लिए अनिवार्य है।”

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment