27.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस ने ट्रक को मारी टक्कर, कम से कम 20 घायल

श्रीनगर ,14 जुलाई (आरएनएस)। अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस के जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड इलाके में एक ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर यह हादसा हुआ। गनीमत है कि घटना में किसी की जान नहीं गई है। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चौराहे पर आकर एक डंप ट्रक रुकता है। थोड़ी ही देर बाद पीछे से तेज स्पीड में बस आती है और ट्रक को टक्कर मारती है। ट्रक इसके बाद धीरे-धीरे चलता है और टर्न लेता है। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी डर गए। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की वजह से पहलगाम और बालताल के रास्ते से होने वाली अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को अगले निर्देश तक बैस कैंप में रहने को कहा है। मौसम साफ होने के बाद यात्रा शुरू करने पर फैसला किया जाएगा। वहीं जानकारी के मुताबिक जम्मू से 5449 यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना किया गया है। बालताल और पहलगाम मार्ग पर बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading