September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस में 77 प्रतिशत लोगों ने जताया पुतिन के प्रति विश्वास

मास्को ,20 अगस्त । रूस के 77 फीसदी लोगों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भरोसा जताया है।
मास्को स्थित पब्लिक ओपिनियन फाउंडेशन (एफओएम) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ। सर्वेक्षण के अनुसार 77 फीसदी लोगों ने श्री पुतिन पर अपना विश्वास व्यक्त किया, जबकि केवल 12 फीसदी ने कहा कि उनके प्रति अविश्वास व्यक्त किया।
सर्वेक्षण में इस बात का भी खुलासा हुआ कि 81 प्रतिशत लोगों ने देश के नेता के रूप में श्री पुतिन के प्रदर्शन को मंजूरी दी, जबकि 10 फीसदी लोगों ने उनके काम को सही नहीं माना। नौ प्रतिशत लोगों ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया।
एफओएम ने यह सर्वेक्षण 12 से 14 अगस्त तक 53 रूसी क्षेत्रों के 104 शहरों, कस्बों और गांवों में 1,500 वयस्कों के बीच व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया गया था।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading