24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दोस्ती पर बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म जोगी ओटीटी पर होगी रिलीज

अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ हिंदी फिल्मों में बहुत सोच समझ कर काम करते हैं। ऐसे में उनकी नई फिल्म जोगी के बारे में आश्वस्त किया जा सकता है कि यह एक अच्छा काम होगा। फिल्म अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होगी। 1984 की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर बनी जोगी में कुमुद मिश्रा, मो. जीशान अय्यूब, हितेन तेजवानी और अमायरा दस्तूर है।फिल्म प्रतिकूल समय में एक तगड़ी दोस्ती और साहस की कहानी को उजागर करती है जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय राजधानी दंगों से त्रस्त थी।फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता दिलजीत ने एक बयान में कहा, जोगी की भूमिका निभाना सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है और मैं नेटफ्लिक्स पर अपने डिजिटल डेब्यू के लिए उत्साहित हूं।इस खूबसूरत कहानी को जीवंत करने के लिए पूरी टीम ने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। इस भूमिका के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं अली और हिमांशु को धन्यवाद देना चाहता हूं।फिल्म का निर्देशन और सह-निर्माण अली अब्बास जफर ने किया है, जो सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।नेटफ्लिक्स पर सीधे जाने वाली फिल्म पर टिप्पणी करते हुए अली अब्बास जफर ने कहा, जोगी मेरे लिए एक बहुत ही खास फिल्म है और जोगी की भूमिका निभाने के लिए दिलजीत से बेहतर कौन हो सकता है! यह प्रतिकूल समय में आशा, भाईचारे और साहस के बारे में है।हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित जोगी का प्रीमियर 16 सितंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर होगा।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading