July 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पिछडा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी: विष्णुदत्त

भोपाल, 30 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
श्री शर्मा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछडा वर्ग मोर्चा का प्रदेश में कार्य क्षेत्र बडा है। इस दृष्टि से मोर्चा की ताकत भी बडी है। स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के 55 प्रतिशत से अधिक पिछडा वर्ग समाज के हमारे कार्यकर्ता चुनाव जीते हैं। जिससे हमारी ताकत और बढी है। इसी ताकत के साथ पिछडा वर्ग मोर्चा शक्ति केन्द्र और हर बूथ तक पहुंचे और पिछडा समाज के अलग अलग वर्गों को अभियान चलाकर जोडे। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पिछडा वर्ग मोर्चा जीत का इतिहास बनाने का काम करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में श्री कुशवाह को पिछडा वर्ग मोर्चा का दायित्व सौंपा है। श्री कुशवाह अनुभवी नेता है। वे लगातार राज्य और केबिनेट मंत्री रहे। साथ ही संगठन काम में भी पारंगत है। समाज के विभिन्न संगठनों में वे महत्वपूर्ण पदों पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी रहे है। इनके अनुभवों का लाभ पिछडा वर्ग मोर्चा के माध्यम से पार्टी संगठन को मिलेगा।
श्री शर्मा ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जैसे दिन रात काम करने वाले नेता है। देश और प्रदेश में हमारी सरकार है। जनकल्याण की योजनाओं के साथ हम गरीबों का जीवन बदलने के काम में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात कही है उसे पिछडा वर्ग मोर्चा समाज के सभी वर्गो को पार्टी की विचारधारा से जोडकर साकार करें। उन्होंने कहा कि सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा हमारा नारा नहीं हमारा मंत्र है। इसे साकार करते हुए पिछडा वर्ग मोर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग में नेतृत्व तैयार करे और सभी समाजों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पिछडा वर्ग मोर्चा योजना बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति पर काम किया है। वे लोग झूठ फैलाने के लिए अलग अलग क्षेत्रों में अपने एजेंट फैला रहे है। पिछडा वर्ग मोर्चा ऐसे लोगों को पूरी ताकत के साथ जवाब दें।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान उसके कर्मठ कार्यकर्ता है। पार्टी नेतृत्व ने नारायण सिंह कुशवाह जैसे अनुभवी व्यक्ति को पिछडा वर्ग मोर्चा की कमान सौंपी है। श्री कुशवाह संगठन कार्यो के साथ प्रशासनिक अनुभवों के धनी है। इनमें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने की ललक है। मुझे आशा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की अपेक्षाओं पर श्री कुशवाह खरा उतरेंगे।
श्री कुशवाह ने कहा कि नियुक्ति के बाद से मुझे पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, मोर्चा कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व स्नेह मिला है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी और ओबीसी मोर्चा के लिए काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

अन्य ख़बरें

मानसून में भी पर्यटन का आनंद: बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद

Newsdesk

टिकट जांच अभियान से जबलपुर रेल मंडल को 21.78 करोड़ रुपये का राजस्व

Newsdesk

राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में रक्त एवं कैंसर रोगों के आधुनिक उपचार पर हुआ मंथन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading