August 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

किशोर की नदी में डूबने से मौत

मुरैना 01 Sep. (Rns): मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में एक किशोर की नहाते समय क्वारी नदी में डूबने से मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ग्राम कोथर खुर्द निवासी किशोर अमित कुशवाह (17) कल अपने पशुओं को चराने क्वारी नदी के बीहड़ में गया था। शाम को अधिक गर्मी के कारण वह नदी में नहाने चला गया, लेकिन नदी के पानी का बहाव तेज होने से वह उसमें डूब गया। परिजन जब उसकी तलाश करने वहां पहुंचे तो वह कहीं भी नहीं दिखा। तब परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया तो घंटी नदी के अंदर सुनाई दी और उसके कपड़े नदी किनारे रखे मिले। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किशोर के शव को नदी से निकाल कर इलाज के लिये पोरसा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

 भजनलाल शर्मा, केशव मौर्य समेत कई नेताओं ने दी अक्षय ऊर्जा दिवस की शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

Newsdesk

इस्लामाबाद की कार्रवाई के बाद भारत का जवाबी कदम, पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटाए बैरिकेड्स और बोलार्ड

Newsdesk

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी और ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading