18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

हरियाणा : रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गोलीबारी, 4 लोग घायल

रोहतक  04 Sep. (Rns) । हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार देर शाम कथित गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एमडीयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि फायरिंग की पहली घटना लाइब्रेरी के पास हुई, जबकि दूसरी घटना हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के जाने के 20 मिनट बाद यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी के गेट नंबर पर हुई।

पीजीआईएमएस थाने के थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया, “चार लोगों को गोली मारी गई, जिन्हें गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया। एक कार में सवार युवक ने दूसरी कार पर फायरिंग की।”

कुलदीप, सुशील, विजित और हर्ष के रूप में पहचाने गए सभी घायलों को पीजीआईएमएस ले जाने के बाद एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में एमडीयू का एक छात्र घायल हो गया, जबकि अन्य तीन घायल उसके दोस्त बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैसों के लेनदेन का विवाद गोलीबारी का कारण हो सकता है।

पुलिस ने कहा, “घायल होने वालों में कुलदीप (आसन निवासी), सुशी (देव कॉलोनी निवासी), विद्युत (दुबलधन निवासी) और हरीश (खीरी आसरा निवासी) शामिल हैं।”

कुलदीप की हालत गंभीर है, क्योंकि उसके मुंह के पास गोली लगी है, जबकि बाकि तीन को हाथ और पेट में गोली लगी है।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment