22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

14 अक्टूबर को आएगी आयुष्मान की डॉक्टर जी रिलीज हुआ ट्रेलर

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस उन्हें बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। बीते कुछ सालों में आयुष्मान खुराना एक के बाद एक हिट फिल्में देकर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। ऐसे में अब अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म डॉक्टर जी की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। बहुप्रतीक्षित मेडिकल कैंपस कॉमेडी-ड्रामा में आयुष्मान खुराना के अलावा रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी।विक्की डोनर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डॉक्टर जी की रिलीज की तारीख साझा की। ये फिल्म अगले महीने की 14 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के पहले लुक ने दर्शकों के अंदर इसे देखने की उत्सुकता पैदा कर दी थी। फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना एक मेडिकल स्टूडेंट की भूमिका में हैं। आयुष्मान खुराना हमेशा से ही अपनी फिल्मों की कहानी और दिलचस्प किरदार निभाने के लिए जाने-जाते हैं। ऐसे में आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर अपने इसी अंदाज को बरकरार रखते हुए दर्शकों के लिए कॉमेडी का डबल डोज लेकर आ रहे हैं।डॉक्टर जी की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा, मेरी जिंदगी गुगली से भरी हुई है, चाहिए था ऑर्थोपेडिक्स पर बन गया डॉक्टर जी। अपनी अपॉइंटमेंट्स के लिए तैयार हो जाओ। डॉक्टर जी 14 अक्टूबर 2022 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading