22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

14 अक्टूबर को रिलीज होगी सोनाक्षी और हुमा की फिल्म डबल एक्सएल

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी एक साथ फिल्म डबल एक्सएल में धमाल मचाने वाली हैं। यह एक महिला केंद्रित फिल्म है। इसका निर्देशन सतराम रमानी ने किया है। टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज ने फिल्म के निर्माण का जिम्मा संभाला है। अब सोनाक्षी ने एक टीजर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोनाक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, फ्राई से लेकर मस्ती तक…जीवन में सभी अच्छी चीजें डबल एक्सएल साइज में आती हैं! दोस्ती और मस्ती से भरी सपनों की कहानी 14 अक्टूबर, 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है। टीजर में हुमा और सोनाक्षी हंसी-ठिठोली करती नजर आईं। इसमें दोनों अभिनेत्रियां महिलाओं के मोटापे पर बात करती हुई दिखीं। डबल एक्सएल कोई खाली स्लॉट में रिलीज नहीं होगी, इसलिए इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है। 14 अक्टूबर को ही आयुष्मान खुराना की सोशल कॉमेडी फिल्म डॉक्टर जी बड़े पर्दे पर आ रही है। इसमें उनके साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी बनी है। फिल्म में आयुष्मान और रकुल प्रीत दोनों डॉक्टर की भूमिका में दिखेंगे। हालिया रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। डबल एक्सएल में फैट शेमिंग के मुद्दे को दर्शकों के बीच रखा जाएगा। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए सोनाक्षी और हुमा दोनों ने अपना वजन बढ़ाया है, जैसा टीजर में दिखा भी। फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में एक गंभीर विषय की पड़ताल करती है। बड़े पैमाने पर फिल्म की शूटिंग भारत में की गई है। इस फिल्म में सोनाक्षी के कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल भी दिखाई देंगे। अभिनेता महत राघवेंद्र को भी फिल्म में देखा जाएगा। सोनाक्षी अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनका नाम अभिनेता जहीर के साथ जुड़ता रहा है। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि दोनों जल्द शादी रचा लेंगे।सोनाक्षी दहेज प्रथा पर आधारित वेब फिल्म बुलबुल तरंग में नजर आएंगी। वह कॉमेडी फिल्म ककुड़ा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इसके अलावा वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरा मंडी को लेकर सुर्खियों में हैं। हुमा की बात करें तो वह आगामी फिल्म फ्रीडम का हिस्सा हैं। पूजा मेरी जान और मोनिका, ओ माय डार्लिंग जैसी फिल्मों में भी वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली हैं।

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading