19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अब पालतू जानवर के साथ इस एयरलाइंस में सफर कर सकेंगे यात्री, 15 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली .06 Oct. (Rns): अक्सर ऐसा होता ही कि ट्रेवल के समय हम आपने साथ अपने पेट(Pet) को नहीं ले जा पाते, लेकिन अकासा एयरलाइन ने अपने यात्रियों के लिए खास एलान किया है। करीब दो महीने पहले शुरू हुई अकासा एयरलाइन ने नवंबर से अपने यात्रियों को हवाई सफर के दौरान पालतू कुत्तों और बिल्लियों को ले जाने की इजाजत देगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय दुबे ने बताया कि कंपनी अकासा एयरलाइन का प्रदर्शन शुरू होने के पहले 60 दिनों में संतोषजनक रहा है।

अकासा एयरलाइन के सह-संस्थापक और अनुभव अधिकारी बेलसन कॉटिन्हो ने कहा कि नवंबर से यात्रा के दौरान पालतू जानवरों को साथ ले जाने की इजाजत दी जाएगी। इस संबंध में बुकिंग 15 अक्टूबर से शुरू होगी। प्रत्येक पालतू जानवर को पिंजरे में रहना होगा। उन्होंने कहा कि पिंजरे सहित वजन सीमा केबिन में सात किलोग्राम और चेक-इन में 32 किलोग्राम होगा। भारी पालतू जानवरों के लिए एक अन्य विकल्प होगा।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment