31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन

कुरनूल 19 अक्टूबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दूसरे दिन भी भारत जोड़ो यात्रा जारी रखी।
वायनाड के सांसद श्री गांधी ने अदोनी मंडल के छगी गांव में स्थापित एक शिविर के पास मंगलवार की रात एक विशेष रुप से तैयार की गयी बस में रात्रि विश्राम किया और आज सुबह बनवासी गांव के लिए फिर अपनी पैदल यात्रा शुरू की।
रात्रि विश्राम शिविर के आसपास विशेष पुलिस बल तैनात किए गए थे। कई गांवों से गुजरने के बाद श्री गांधी अदोनी कस्बे के आर्ट्स कॉलेज पहुंचेंगे जहां वह दोपहर में मीडिया को संबोधित करेंगे। यह यात्रा 21 अक्टूबर तक चलेगी और राज्य में 119 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
राज्य में कल से शुरू हुई श्री गांधी की यह यात्रा यहां चार दिन चलेगी। इसके बाद यह पदयात्रा फिर कर्नाटक में प्रवेश कर जायेगी।
इस यात्रा के लिए आन्ध्रप्रदेश कांगेस कमेटी ने सारी व्यवस्था की है।
इस बीच, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने ‘राहुल यात्रा’ के सफल संचालन के लिए 14 समितियों का गठन की है, जो राज्य में 23 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस यात्रा की व्यवस्था को संभालेगी।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

अहमदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 410 खोए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कीमत 63 लाख रुपए से अधिक

Newsdesk

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading