18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल ने एलोन मस्क को दी बधाई

नयी दिल्ली 29 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टेस्ला के मालिक एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के लिए शनिवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि सोशल मीडिया का यह महत्वपूर्ण प्लेटफार्म नफरत फैलाने वाले भाषणों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
वायनाड के लोकसभा सांसद ने ट्वीट किया, “बधाई हो एलन मस्क। मुझे उम्मीद है कि ट्विटर अब अभद्र भाषा के खिलाफ कार्रवाई करेगा, तथ्य की जांच और अधिक मजबूती से करेगा तथा अब सरकार के दबाव के कारण भारत में विपक्ष की आवाज को नहीं दबाएगा।”
उल्लेखनीय है कि कभी हां, कभी ना के बीच श्री मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं । कमान हाथ में लेते ही उन्होंने चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटा दिया जिनमें भारतीय मूल मुख्य कार्यकारी पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे भी शामिल हैं।
श्री मस्क ने इस वर्ष दो अप्रैल को एलान किया था कि वह कंपनी के सबसे बड़ शेयर होल्डर्स हैं। उनके पास ट्विवटर के 9.2 फीसद शेयर्स हैं। मस्क ने गुरुवार को ट्विटर को खरीद लिया। उन्होंने इसके कुछ घंटे बाद श्री अग्रवाल को हटा दिया।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment