19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कानपुर फायरिंग पर राहुल गांधी ने कहा, उप्र में गुंडागर्दी का एक और सबूत

Rahul Gandhi.(File Photo)

नई दिल्ली, 3 जुलाई | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद प्रदेश में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने एक समाचार रिपोर्ट के हवाले से कहा, “उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी का एक और सबूत। जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो जनता कैसे सुरक्षित होगी?”

उन्होंने शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कानपुर में एक स्थानीय अपराधी विकास दुबे और उसके गिरोह ने मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक सर्कल अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। मुठभेड़ में छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस विकास दुबे को पकड़ने के लिए गई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर खोज अभियान चल रहा है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का भी इस्तेमाल कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से एके-47 के कारतूस बरामद किए हैं।

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment